News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

लोकसभा: अब वेल में आए सांसद तो सीधा हो जाएंगे बर्खास्त

लोकसभा में बार-बार रोके जाने के बाद भी प्रदर्शन करने वाले सांसद अब खुद ही सदन की कार्यवाही से बर्खास्त हो जाएंगे. इस विषय में नियम में बदलाव करने पर शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने एक बैठक की.

Share:
नई दिल्ली: लोकसभा में अब अगर बार-बार समझाने के बाद भी सांसद कामकाज में बाधा उत्पन्न करेंगे और वेल में आकर प्रदर्शन करेंगे तो उन्हें सीधा सदन की कार्यवाही से सस्पेंड करने पर विचार किया जा रहा है. इस विषय पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को नियम समिति के सदस्यों की बैठक हुई. नियम में इस बदलाव पर विचार सदन की कार्यवाही को ठीक से चलाने के लिए किया जा रहा है. वर्तमान में सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित करने का एक नियम सा बन गया है. इस मीटिंग में यह अनुंशसा की गई कि ऐसे सांसदों का निलंबन खुद ब खुद हो जाए जो लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के पास आ जाते हैं या फिर सदन के कामकाज में जान-बूझकर बाधा पहुंचाते हैं. विपक्षी दलों के कई सांसद और समिति के सदस्य इस बैठक में मौजूद नहीं थे. यह चर्चा लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में की गई. लोकसभा के भीतर सांसदों द्वारा तख्तियां लाने और हंगामा करने से नाराज महाजन ने इस समिति की बैठक बुलाई थी. बैठक में सदस्यों ने सुझाव दिया कि लोकसभा के कामकाज संबंधी उस नियमों में संशोधन किया जाए जो सदस्यों के निलंबन से जुड़ा है. वर्तमान में भी लोकसभा अध्यक्ष किसी सांसद को सस्पेंड कर सकते हैं, लेकिन उसके लिए उन्हें बर्खास्त सांसद का नाम लेना होगा. जिस प्रस्ताव पर विचार किया गया है उसके नियम बन जाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष को बर्खास्त करने के लिए सांसद का नाम नहीं लेना पड़ेगा. यह भी पढ़ें- तेलंगाना में कांग्रेस को झटका, टीआरएस में शामिल हुए चार एमएलसी फारुख अब्दुल्लाह बोले- राहुल गांधी अब 'पप्पू' नहीं रहे
Published at : 22 Dec 2018 08:49 AM (IST) Tags: Loksabha Speaker Loksabha
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

गुवाहाटी के क्लब में महिला के साथ हैवानियत, निर्वस्त्र कर पीटा, मैनेजर गिरफ्तार

गुवाहाटी के क्लब में महिला के साथ हैवानियत, निर्वस्त्र कर पीटा, मैनेजर गिरफ्तार

‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला

‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला

ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP

ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP

जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?

जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?

अभिजीत दीपके ने सहयोग के लिए मुंबई पुलिस को कहा थैंक्यू, 'दिल्ली पुलिस कुछ...'

अभिजीत दीपके ने सहयोग के लिए मुंबई पुलिस को कहा थैंक्यू, 'दिल्ली पुलिस कुछ...'

टॉप स्टोरीज

2027 वनडे वर्ल्ड कप में शुरुआती स्टेज में बाहर होगा पाकिस्तान? जानें कैसा है समीकरण

2027 वनडे वर्ल्ड कप में शुरुआती स्टेज में बाहर होगा पाकिस्तान? जानें कैसा है समीकरण

'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी

‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी

जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'

जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'